Keep it up...      How are you today!!!

शब्द-युग्म

प्रत्येक भाषा में कई शब्द ऐसे होते हैं, जिनके उच्चारण और वर्तनी में बहुत कम भिन्नता होती है, परन्तु अर्थ की दृष्टि से वे बिल्कुल भिन्न होते हैं। ऐसे शब्दो को युग्म–शब्द कहते हैं। 




युग्म - शब्द


महत्त्वपूर्ण युग्म–शब्द :


शब्द
अर्थ
शब्द
अर्थ
अंचल
साड़ी का छोर
अंचला
साधुओ का वस्त्र
अंजन
काजल
अजन
अजन्मा, निर्जन
अनल
आग
अनिल
हवा
अचल
पर्वत
अचला
पृथ्वी
अचर
न चलने वाला
अचिर
शीघ्र, नवीन
अथक
जो न थकता हो
अकथ
अकथनीय
अभिहित
कहा हुआ
अविहित
अनुचित
अपत्य
संतान
अपथ्य
निषिद्ध भोजन
अनिष्ट
बुरा
अनिष्ठ
निष्ठा रहित
अविराम
लगातार
अभिराम
सुन्दर
अर्चन
पूजा
अर्जन
संग्रह
अंस
कन्धा
अंश
हिस्सा
अवलम्ब
सहारा
अविलम्ब
शीघ्र
अविज्ञ
मूर्ख
अभिज्ञ
विद्वान
अन्त
समाप्ति
अन्त्य
अन्तिम
अजर
जवान, देवता
अजिर
आँगन, बाड़ा
अभिनय
अनुकरण
अभिनव
नया
अपर
दूसरा
अवर
नीचे का
अपहार
अपहरण
उपहार
भेंट
अमूल
बिना जड़ का
अमूल्य
अनमोल
अवयव
अंग
अव्यय
अविकारी शब्द
अवरोध
रुकावट
अविरोध
बिना विरोध के
अम्बुज
कमल
अम्बुद
बादल
अनूदित
अनुवाद किया हुआ
अनुद्यत
तैयार न होना
अवदान
योगदान
अवधान
ध्यान देना
अरि
शत्रु
अरी
संबोधन (स्त्री)
अगम
पहुँच से बाहर
आगम
उत्पत्ति शास्त्र
अतल
तल रहित
अतुल
बिना तुलना के
अपेक्षा
आशा रखना
उपेक्षा
तिरस्कार
अजन्म
जिसका जन्म न हो
आजन्म
जीवन भर
अक्ष
धुरी
अक्षि
आँख
अवधि
नियत समय
अवधी
एक बोली
अवन
नीचे उतारना
अवनि
धरती
असक्त
असमर्थ
आसक्त
मोहित
अभय
भय रहित
उभय
दोनो
अस्त
डूब जाना
अस्तु
अच्छा, खैर
अपकार
बुराई करना
उपकार
भलाई करना
अन्न
अनाज
अन्य
दूसरा
अंक
गोद
अंग
देह का भाग
अश्व
घोड़ा
अश्म
पत्थर
अपचार
अपराध
उपचार
इलाज
अवसान
अंत
आसान
सरल
आकर
खजाना
आकार
बनावट
आभरण
गहना
आवरण
ढकना
आदि
प्रारम्भ
आदी
अभ्यस्त
आसन
बिछौना
आसन्न
समीप
आर्त्त
दुःख
आर्द्र
गीला
आपात
पतन
आपाद
चरण से
आभार
अहसान
अभार
भार से रहित
आभाष
भूमिका
आभास
झलक
आहुति
बलि
आहूति
बुलाना
आयास
प्रयत्न
आवास
निवास
आवृत्ति
दोहराना
आवृत
घिरा हुआ
इतर
दूसरा
इत्र
पुष्पसार
इति
समाप्ति
ईति
दैव आपत्ति
इन्दरा
इंद्र की पत्नी
इन्दिरा
लक्ष्मी
उर
हृदय
उरु
बड़ा
उबारना
बचाना
उभारना
ऊँचा उठाना
उद्धत
उदण्ड
उद्यत
तैयार
उत्पल
कमल
उपल
पत्थर
उद्योत
प्रकाश
उद्योग
उपाय
उतर
नीचे आना
उत्तर
जवाब
उद्धरण
वाक्य का
वैसा ही कथन
उदाहरण
मिसाल
उधार
देय राशि
उद्धार
ऊपर उठाना
ऋत
सत्य
ऋतु
मौसम
कटक
सेना
कंटक
काँटा
कटिबद्ध
तैयार
कटिबन्ध
कमर का एक आभूषण
करि
हाथी
कीर
तोता
कपिश
मटमैला रंग
कपीश
हनुमान
कल
मशीन
काल
समय
कलुष
पाप
कलश
मटका
कांत
पति
क्लांत
थका हुआ
कान
श्रवणेन्द्रिय
कानि
मर्यादा
कान्ति
चमक
क्रान्ति
सम्पूर्ण परिवर्तन
कुल
वंश, योग
कूल
किनारा
कोस
दूर की माप
कोश
खजाना
कोशल
अयोध्या का प्रदेश
कौशल
निपुणता
कृत
किया हुआ
क्रीत
खरीदा हुआ
कृति
रचना
कृती
रचनाकार
कृपण
कंजूस
कृपाण
तलवार
कृमि
कीट
कृषि
खेती
क्षति
नुकसान
क्षिति
पृथ्वी
क्ष्मा
पृथ्वी
क्षमा
माफ करना
खर
गधा
खुर
पशु के खुर
खाद
उर्वरक
खाद्य
खाने योग्य वस्तु
गड़ना
चुभना
गढ़ना
बनाना
गदहा
वैद्य
गधा
गर्दभ
गृह
घर
ग्रह
खगोलीय ग्रह
ग्रंथ
पुस्तक
ग्रंथि
गाँठ
गर्व
घमण्ड
गर्भ
आन्तरिक भाग
घन
बादल
घना
गाढ़ा
घट
घड़ा
घाट
नदी का तट
चर्म
चमड़ा
चरम
अन्तिम
चरण
पैर
चारण
एक जाति
चित
सिर के बाल
चित्त
मन
चिर
अधिक काल
चीर
वस्त्र
छत
मकान की छत
क्षत
घाव
जर
बुढ़ापा
जरा
पृथ्वी
जगत्
संसार
जगत
कुएँ का चौतरा
जघन
जांघ
जघन्य
नीच
जलद
बादल
जलज
कमल
तरंग
लहर
तुरंग
घोड़ा
तर्क
दलील
तक्र
छाछ
तप्त
गरम
तृप्त
संतुष्ट
तरणि
सूर्य
तरणी
नाव
तरुणी
युवती


तम
अंधकार
तोम
समूह
तन
शरीर
तनु
पतली
तड़ाक
शीघ्र
तड़ाग
तालाब
तर
गीला
तरु
पेड़
तरि
नौका
तरी
गीलापन
दंश
डंक
दश
दस
दशा
अवस्था
दिशा
ओर
दमन
दबाना
दामन
पहाड़ के नीचे का भाग
दग्ध
जला हुआ
दुग्ध
दूध
दारा
स्त्री
द्वारा
माध्यम
दिन
दिवस
दीन
गरीब
दिवा
दिन
दीवा
दिया
द्विप
हाथी
द्वीप
टापू
दीप
दीया


दूत
संदेशवाहक
द्यूत
जुआ
धन
रुपया-पैसा
धन्य
पुण्यवान
धरा
पृथ्वी
धारा
प्रवाह
नकल
अनुकरण
नकुल
नेवला
नद
बड़ी नदी
नाद
ध्वनि
नग
पर्वत
नाग
सर्प
नत
झुका हुआ
नट
एक जाति
नम
गीला
नम्र
विनीत
नक्र
मगरमच्छ
नर्क
नरक
नावक
छोटा बाण
नाविक
केवट
निधन
मृत्यु
निर्धन
गरीब
निर्माण
रचना
निर्वाण
मोक्ष
निहत
मरा हुआ
निहित
छिपा हुआ
नियत
निश्चित
नियति
भाग्य
निश्चल
अचल
निश्छल
छल रहित
नीर
पानी
नीड़
घोसला
नीरद
बादल
नीरधि
समुद्र
नीरज
कमल
नीरव
निःशब्द
नीम
एक पेड़
नींव
मकान की जड़
प्रहार
चोट करना
परिहार
समाधान करना
परुष
कठोर
पुरुष
मनुष्य
प्रकृत
पदार्थ
प्रकृति
स्वभाव
प्रदीप
दीपक
प्रतीप
उल्टा
प्रसाद
कृपा
प्रासाद
महल
प्रकार
तरीका
प्राकार
परकोटा
प्रवाह
बहाव
प्रभाव
महत्त्व
पवन
हवा
पावन
पवित्र
परिणाम
नतीजा
परिमाण
मात्रा
प्रमाण
सबूत
प्रणाम
नमस्कार
पानी
जल
पाणि
हाथ
परिमित
अल्प
परिमिति
सीमा
पुष्कर
जलाशय
पुष्कल
बहुत
पथ
रास्ता
पथ्य
रोगी का भोजन
प्रकृत
नैसर्गिक
प्राकृत
सामान्य भाषा
पतन
गिरावट
पत्तन
नगर
प्रबल
जबरदस्त
प्रवर
सबसे बड़ा
प्राप्त
मिला
पर्याप्त
काफी
बलि
भेंट
बली
बलवान
बहन
भगिनी
वहन
ढोना
बहु
बहुत
बहू
पुत्रवधु
बेर
एक फल
बैर
शत्रुता
भवन
मकान
भुवन
संसार
भाग
हिस्सा
भाग्य
तकदीर
भाल
मस्तक
भालू
रीछ
भित्ति
दीवार
भीति
डर
मत
राय
मति
बुद्धि
मद
अभिमान
मद्य
शराब
मरीचि
किरण
मरीची
सूर्य
मन्दी
धीमी
मण्डी
हाट
मलिन
मैला
म्लान
मुरझाया हुआ
मातृ
माता
मात्र
केवल
मिश्र
मिला हुआ
मिस्र
देश का नाम
मुक्त
छोड़ा गया
भुक्त
भोगा हुआ
मुकुर
दर्पण
मुकुट
ताज
मूल
जड़
मूल्य
कीमत
मेघ
बादल
मेध
यज्ञ
मोर
मयूर पक्षी
मौर
मुकुट
युक्ति
उपाय
उक्ति
कथन
लक्ष
लाख
लक्ष्य
निशाना
लगन
मेहनत
लग्न
शुभ मुहूर्त
वसन
वस्त्र
व्यसन
बुरी आदत
बसन
बसना


वन
जंगल
वन्य
जंगली
वस्तु
चीज
वास्तु
मकान
वदन
मुख
बदन
देह
वर्ण
रंग
व्रण
घाव
वरण
चुनाव
वरुण
एक देवता
व्यंग
विकलांग
व्यंग्य
कटाक्ष
व्यंजन
पकवान
व्यजन
पंखा
विजन
एकान्त


व्याध
शिकारी
व्याधि
रोग
वात
वायु
बात
बातचीत
वाम
टेढ़ा
वामा
स्त्री
वारिद
बादल
वारिधि
समुद्र
विधि
ब्रह्मा, ढंग
विधु
चन्द्रमा
शंकर
शिव
संकर
मिश्रित
शर
बाण
सर
तालाब
शकल
टुकड़ा
सकल
सम्पूर्ण
शस्त्र
हथियार
शास्त्र
धर्म ग्रन्थ
शशधर
चन्द्रमा
शशिधर
शंकर
शान्त
चुप
सान्त
अन्त सहित
शिरा
नाड़ी
सिरा
छोर
शुक
तोता
शुक्र
शक्ति
शुल्क
फीस
शल्क
छाल
शुक्ल
सफेद


शूचि
पवित्र
शचि
इन्द्र की पत्नी
शोक
वियोग
शौक
लगन
शौर्य
वीरता
सौर, सौर्य
सूर्य सम्बन्धी
श्वेद
पसीना
श्वेत
सफेद
सर्ग
अध्याय
स्वर्ग
देवलोक
सज्जा
सजावट
सजा
अलंकृत
सहसा
अचानक
साहस
हिम्मत
सर्वथा
सब प्रकार से
सर्वदा
हमेशा
सिर
शीश
सिरा
छोर
सिता
शक्कर
सीता
राम की पत्नी
सुत
बेटा
सूत
सारथी, रुई का धागा
सुगंध
खुशबू
सौगंध
कसम
सूचि
सुई
सूची
सारणी
स्रोत
प्रवाह
श्रोत्र
कान
हरि
विष्णु
हरी
हरे रंग की
हस्त
हाथ
हस्ति
हाथी
ह्रास
कमी
हास
हँसी
हिय
हृदय
हय
घोड़ा
ज्ञेय
जानने योग्य
गेय
गाने योग्य














          


Popular Posts