Keep it up...      How are you today!!!

उपसर्ग

जो शब्दांश किसी शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता उत्पन्न कर देते हैं उन्हें उपसर्ग कहते हैं।




उपसर्ग

जो शब्दांश / अव्यय किसी मूल शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता उत्पन्न कर देते हैं उन्हें उपसर्ग कहते हैं।

जैसे :–

‘हार’ एक शब्द है। इस शब्द के पहले यदि 'सम्, वि, प्र', उपसर्ग जोड़ दिए जाये, तो –
  • सम्+हार = संहार
  • वि+हार = विहार
  • प्र+हार = प्रहार
  • उप+हार = उपहार शब्द बनेंगे।
यहाँ उपसर्ग जुड़कर बने सभी शब्दों का अर्थ ‘हार’ शब्द से भिन्न है।

सिद्धांत :-

1. उपसर्गो का अपना स्वतंत्र अर्थ नहीं होता, मूल शब्द के साथ जुड़कर ये नया अर्थ देते हैं। इनका स्वतंत्र प्रयोग नहीं होता।

2. जब किसी मूल शब्द के साथ कोई उपसर्ग जुड़ता है तो उनमें सन्धि के नियम भी लागू होते हैं।

जैसे :-
  • प्रति + उपकार = प्रत्युपकार
  • पर + अधीन  = पराधीन

विशेष :- यह जरूरी नहीं है कि एक शब्द के साथ एक ही उपसर्ग जुड़े। कभी–कभी एक शब्द के साथ एक से अधिक उपसर्ग जुड़ सकते हैं।

जैसे :-
  • सम्+आ+लोचन = समालोचन।
  • सु+आ+गत = स्वागत।
  • प्रति+उप+कार = प्रत्युपकार।
  • सु+प्र+स्थान = सुप्रस्थान।
  • सत्+आ+चार = सदाचार।
  • अन्+आ+गत = अनागत।
  • अन्+आ+चार = अनाचार।
  • अ+परा+जय = अपराजय।

उपसर्ग के भेद

हिन्दी भाषा में चार प्रकार के उपसर्ग प्रयुक्त होते हैं -
  1. संस्कृत के उपसर्ग
  2. देशी अर्थात् हिन्दी के उपसर्ग
  3. विदेशी अर्थात् उर्दू, अंग्रेजी, फारसी आदि भाषाओं के उपसर्ग
  4. अव्यय शब्द, जो उपसर्ग की तरह प्रयुक्त होते हैं

1. संस्कृत के उपसर्ग

संस्कृत में कुल 22 उपसर्ग होते है। वे उपसर्ग तत्सम शब्दों के साथ हिन्दी में प्रयुक्त होते है। इसलिए इन्हें संस्कृत के उपसर्ग कहते हैं -


1. अति
अत्यन्त, अतिरिक्त, अतिवृष्टि, अत्यधिक,  अतिशीघ्र, अत्याचार, अत्युक्ति, अत्यावश्यक, अत्यल्प, अतिसार, अतीव।
अधिक, ऊपर
2. अधि
अधिकार, अधिनियम, अध्यक्ष,  अध्ययन, अधिगम, अधिकृत, अधिशेष, अध्यादेश, अधीक्षण, अध्यापक, अधिग्रहण, अध्याय।
प्रधान, श्रेष्ठ
3. अनु
अनुकूल, अनुकरण, अनुरूप, अनुज, अनूदित, अनुप्रास, अन्वेषण, अनुदिन, अन्विति, अनुज्ञा, अनुवर्तन, अन्वय, अनुभार, अन्वीक्षा, अन्विष्ट,  अन्वेषक।
पीछे, क्रम
4. अप
अपयश, अपव्यय, अपकीर्ति, अपवर्तन, अपशिष्ट, अपवर्जन, अपेक्षा, अपकर्षण, अपघटन, अपवाह, अपभ्रंश।
बुरा, अभाव
5. अव
अवगुण, अवतार, अवनति, अवरुद्ध, अवधारणा, अवकाश, अवमूल्यन, अवधान, अवलोकन, अवसर, अवचेतना, अवाप्ति, अवगत, अवज्ञा, अवस्था।
नीचे, हीन, बुरा
6. अभि
अभिमुख,अभियोग, अभिमन्यु, अभिज्ञान, अभियुक्त,  अभिराम, अभिवृद्धि, अभिलाषा, अभिकरण, अभीष्ट, अभ्यास, अभ्यांतर, अभ्युदय, अभ्यागत,।
सामने, पास
7. आ
आजन्म,  आतप, आजीवन, आदान, आसार, आकर्षण, आलेख, आभार, आधार, आगार, आश्रय, आगत, आकर।
तक, सहित
8. उत्
उत्साह, उत्थान, उत्तम, उत्पन्न, उत्पत्ति, उत्पीड़न, उत्कृष्ट, उद्धार, उज्ज्वल, उद्योग, उल्लेख।
ऊँचा, श्रेष्ठ
9. उप
उपवन, उपदेश, उपस्थिति, उपन्यास, उपचार, उपयोग, उपांग, उपराष्ट्रपति, उपकृत, उपसंहार, उपलक्ष्य, उपहास, उपयुक्त, उपायुक्त, उपक्रम, उपग्रह।
पास, गौण, सहायक
10. दुर्
दुर्जन, दुर्दशा, दुराचार, दुराशा, दुराग्रह, दुर्भाग्य, दुर्योधन, दुर्गम, दुर्बल, दुर्गति, दुर्वासा, दुर्भिक्ष, दुर्गुण।
बुरा, कठिन, विपरीत
11. दुस्
दुस्साहस, दुष्कार्य, दुश्चरित्र, दुष्कर, दुश्चिन्ता, दुश्शासन, दुष्कर्म, दुस्साध्य, दुस्तर, दुःस्पर्श।
बुरा, कठिन
12. नि
निगम, निपुण, निबन्ध, निमग्न, निकास, निहित, निहत्था, निधि, निवेश, न्यस्त, निलंबन, निकम्मा, निवृत्त, निकाय, निधन।
रहित, विशेष, अधिकता
13. निर्
निर्लज्ज, निर्भय, निरपराध, नीरोग, निराशा, निर्विघ्न, निर्दोष, निर्गुण, निरभिमान, निर्वाह, निर्जन, निर्यात, निर्मल, निर्भीक, निरीक्षक, निर्माता, निर्वाचन, निर्विरोध, निरर्थक, निरस्त, निर्निमेष, निरुपम।
निषेध, विपरीत, बड़ा, बाहर
14. निस्
निश्चल, निश्चय, निस्सार, निस्सन्देह, निश्छल, निष्काम, निस्संकोच, निस्स्वार्थ, निस्तारण, निष्कपट, निष्कासन।
रहित, अच्छी तरह से, बड़ा
15. परा
पराजय, पराभव, पराक्रम, परामर्श, पराधीन, परावर्तन, परास्त, पराकाष्ठा।
पीछे, तिरस्कार, विपरीत
16. परि
परिणाम,  परिश्रम, परिक्रमा, परिपूर्ण, परिमार्जन, परिसर, परिधि, परिपक्व, परिचर्या, परिकल्पना, परिभ्रमण, पर्यावरण, पर्यवेक्षण, परीक्षा, परिणय, परिग्रह, पर्यटन, परिचय।
पूर्ण, पास, चारोँ ओर
17. प्रति
प्रतिदिन, प्रतिनिधि, प्रतिपक्ष, प्रत्यक्ष, प्रतिकूल, प्रतिक्षण, प्रतिरोध, प्रतिलिपि, प्रतिज्ञा, प्रत्यावर्तन, प्रतिमा, प्रतिष्ठा, प्रतिभा, प्रतीक्षा।
प्रत्येक, उल्टा
18. प्र
प्रथम, प्रभाव, प्रयोग, प्रचार, प्रक्रिया, प्रवाह, प्रपंच, प्रदर्शन, प्रसिद्ध, प्रख्यात, प्रस्थान, प्रेषण, प्रलाप, प्रज्वलित, प्रमोद, प्रदीप।
अधिक, आगे, उत्कृष्ट
19. वि
वियोग, विभाग, विज्ञान, व्याकुल, विकृत, विकट, विपक्ष, विचार, विशेष, विराम, विरोध, विकास, विवृत्त, व्याकरण, विख्यात, विलोम।
विशेष, अभाव, भिन्न
20. सम्
संसार, सम्मान, संतोष, संगम, संगति, सम्बोधन, समीक्षा, संहार, संवाद, समाचार, समुचित, समर्थ, सन्देह, संविधान, संचालन, संक्षेप, संशय, सम्पर्क, संसद, संयम, सम्बन्ध, संकीर्ण, समग्र।
सम्पूर्ण, उत्तम, अच्छी तरह
21. अपि
अपितु, अपिधान, अपिहित, अपिबद्ध, अपिवृत्त।
निश्चय, और भी
22. सु
सुलेख, सुयश, सुपुत्र, सुयोग, सुगन्ध, सुगति, सुबोध, सुपुत्र, सुफल, सुकाल, सुकर्म,  स्वागत, सुदूर, सुदृढ़, सुनैना, सुरक्षा, सुमति, सुभाष, सुलक्षणा, सुचारु, सुपुत्री।
अच्छा, अधिक, सरल

2. हिन्दी के उपसर्ग

अचेतन, अजान, अथाह, असाध्य, अकाट्य, अटल, अलग, अछूत, अमर्त्य, अधर्म, अकाल, अतुल, अरुचि, अवैतनिक, अक्षत, अजीर्ण, अपथ्य, अचिर, अहित, अहर्ता।
रहित, निषेध
अन
अनपढ़, अनजान, अनबन, अनमोल, अनमेल, अनहित, अनसुनी, अनकही, अनहोनी, अनदेखी, अनमना, अनखाया, अनचाहा, अनसुना।
अभाव, निषेध
अध
अधपका, अधमरा, अधजला, अधखिला, अधकचरा।
आधा
आप
आपबीती, आपकाज, आपकही, आपदेखी, आपसुनी, आपकर, आपनिधि।
स्वयं
उचक्का, उजड़ना, उछलना, उखाड़ना, उभार।

उन
उन्नीस, उनतीस, उनचालीस, उनचास, उनसठ, उनहत्तर, उनासी।
एक कम
औगुण, औसर, औघड़, औघट, औरस।
हीन, निषेध
कपूत, कलंक, कठोर, कसूर, कमर, कमाल, कपास, कगार, कजरा, कमरा, कजली, कचरा।
बुरा
कायर, कापुरुष, काजल, कातर, कातिल, कातना, कायम, काफ़िर।
बुरा
कु
कुरूप, कुख्यात, कुमार्ग, कुपथ, कुमति, कुकृत्य, कुविचार, कुपात्र, कुसंग, कुसंगति, कुयोग, कुमाता, कुचाल, कुचक्र, कुरीति, कुप्रबन्ध।
बुरा, हीन
चौ
चौराहा, चौपाल, चौपड़, चौमासा, चौपाया, चौरंगा, चौसर, चौपाई, चौमुखा, चौकोर, चौगुना, चौबीस, चौखट, चौतरफा।
चार
ति
तिराहा, तिकोना, तिरंगा, तिपाई, तिमाही, तिगुनी।
तीन
दु
दुमुँहा, दुबला, दुरंगा, दुलती, दुनाली, दुराहा, दुकाल, दुभाषिया, दुशाला, दुलार, दुधारू, दुपहिया।
दो, बुरा
नाना
नानाप्रकार, नानारूप, नानाजाति।
विविध
नि
निकम्मा, निहत्था, निठल्ला, निडर, निवास, निदान।
अभाव
पच
पचरंगा, पचमेल, पचकूटा।
पाँच
पर
परकाज, परदेश, परकोटा, परहित, परदेसी, परजीवी, परपुरुष, परनिँदा, पराधीन, परोपकार।
दूसरा
बहु
बहुमूल्य, बहुवचन, बहुमत, बहुधा, बहुभुज, बहुब्रीहि।
ज्यादा
बिन
बिनखाया, बिनब्याहा, बिनबोया, बिनचाहा, बिनजाना, बिनदेखा, बिनबुलाया, बिनसोचा।
बिना
भर
भरपेट, भरपूर, भरकम, भरसक, भरतार, भरमार, भरपाई।
पूरा
सपूत, सफल, सबल, सजग, सचेत, सकाम, ससम्मान, सप्रेम, सरस, सघन, सजीव, सजग, सकुशल।
सहित
सम
समतल, समदर्शी, समकक्ष, समकोण, समबाहु, समरस, समकालीन, समवर्ती, सममित।
समान

3. विदेशी उपसर्ग

हिन्दी में विदेशी भाषाओँ के उपसर्ग भी प्रयुक्त होते हैं। विशेष रूप से उर्दू, फारसी और अंग्रेजी के कई उपसर्ग अपनाये जाते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं-


(क) उर्दू–फारसी के उपसर्ग –

अल
अलगरज, अलविदा, अलबत्ता, अलहदा, अलबेला, अलमस्त।
निश्चित
कम
कमबख्त, कमजोर, कमसिन, कमकीमत, कमअक्ल, कमखर्च।
थोड़ा, हीन
खुश
खुशबू, खुशदिल, खुशमिजाज, खुशनुमा, खुशहाल, खुशनसीब, खुशकिस्मत, खुशखबरी।
प्रसन्न, अच्छा
गैर
गैरहाजिर, गैरकानूनी, गैरकौम, गैरमर्द, गैरसरकारी, गैरवाजिब, गैरजिम्मेदार।
निषेध, रहित
दर
दरअसल, दरकार, दरमियान, दरबदर, दरहकीकत, दरबार, दरखास्त, दरकिनार, दरग़ुजर।
में
ना
नालायक, नापसंद, नामुमकिन, नाकाम, नाबालिग, नाराज, नादान, नाचीज, नागवार, नाखुश, नासमझ, नापाक, नाइंसाफ।
नहीं
बा
बामौका, बाकायदा, बाइज्जत, बामुलायजा, बाअदब, बादल।
अनुसार, साथ
बद
बदनाम, बदमाश, बदचलन, बदहजमी, बदबू, बदतमीज, बदहवास, बदसूरत, बदइंतजाम, बदकिस्मत, बदरंग, बदहाल।
बुरा
बे
बेईमान, बेदर्द, बेसमझ, बेवजह, बेचैन, बेशुमार, बेहोश, बेइज्जत, बेरहम, बेसहारा, बेरोजगार, बेवक्त, बेकरार, बेअसर।
बिना, रहित
ला
लापरवाह, लाचार, लावारिस, लापता, लाजवाब, लाइलाज।
परे, बिना
सर
सरकार, सरदार, सरपंच, सरहद, सरनाम, सरफरोश।
मुख्य
हम
हमदर्दी, हमराज, हमदम, हमवतन, हमराह, हमदर्द, हमउम्र, हमसफर, हमशक्ल, हमजोली, हमराही।
साथ, समान
हरदिन, हरएक, हरसाल, हरदम, हररोज, हरबात, हरचीज, हरबार, हरवक्त, हरघड़ी, हरहाल, हरकोई, हरतरफ।
प्रत्येक
बखूबी, बतौर, बशर्तेँ, बतर्ज, बदौलत, बमुश्किल, बदस्तूर, बगैर, बनाम।
सहित
बेश
बेशकीमती, बेशकीमत।
अत्यधिक
नेक
नेकराह, नेकदिल, नेकनाम।
भला
ऐन
ऐनवक्त, ऐनजगह, ऐनमौके।
ठीक – ठीक

(ख) अंग्रेजी के उपसर्ग –


सब
सब रजिस्ट्रार, सब इन्सपेक्टर, सब कमेटी, सब जज।
छोटा
हैड
हैडमास्टर, हैडऑफिस, हैडकांस्टेबिल।
प्रमुख
एक्स
एक्सप्रेस, एक्स प्रिँसिपल, एक्स कमीश्नर, एक्स स्टूडेण्ट।
मुक्त
हाफ
हाफटिकट, हाफरेट, हाफकमीज, हाफपेन्ट।
आधा
को
को-ऑपरेटिव, को-ऑपरेशन, को-स्टार।
सहित
डिप्टी
डिप्टी मिनिस्टर, डिप्टी मैनेजर, डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार।
स्थानापन्न प्रतिनिधि
वाइस
वाइस प्रिँसिपल, वाइस चांसलर, वाइस प्रेसीडेँट।
उप
जनरल
जनरल मैनेजर, जनरल इन्श्योरेँस।
सामान्य
चीफ
चीफ मिनिस्टर, चीफ सेक्रेटरी।
मुख्य

4. उपसर्ग की तरह प्रयुक्त अव्यय

उपर्युक्त उपसर्गो के अतिरिक्त हिन्दी में संस्कृत के कुछ अव्यय, विशेषण और शब्दांश भी उपसर्गो की तरह प्रयुक्त होते हैं -


अप्राकृतिक, अकृत्रिम, अधर्म, अनाथ, अपूर्ण, अभाव, अमूल्य।
निषेध
अधः
अधःपतन, अधोगति, अधोमुख।
नीचे
अन्
अनन्त, अनादि, अनागत, अनर्थ।
निषेध
अन्तर्/अन्तः
अन्तःकरण, अन्तःप्रान्तीय, अन्तरात्मा, अन्तर्धान, अन्तर्दशा, अन्तर्यामी, अंतरिक्ष, अन्तर्मन, अन्तर्ज्ञान, अन्तर्देशीय, अन्तर्द्वन्द्व, अन्तर्राष्ट्रीय।
भीतर
अमा
अमावस्या, अमात्य।

अलम्
अलंकरण, अलंकृत, अलंकार।
बहुत, काफी
आत्म
आत्मकथा, आत्मघात, आत्मबल, आत्मानुभूति, आत्महत्या, आत्मज, आत्मश्लाघा, आत्मसमर्पण, आत्मोत्सर्ग,  आत्मसात्, आत्मविश्वास।
स्वयं
आविर्/आविः
आविर्भाव, आविर्भूत।
प्रकट
आविष्/आविः
आविष्कार, आविष्कृत।

इति
इतिश्री, इतिहास, इत्यादि, इतिवृत्त, इतिवार्ता।
अन्त, ऐसा
चिर
चिरकाल, चिरन्तन, चिरायु, चिरंजीव, चिरस्थायी, चिरपरिचित, चिरप्रतीक्षित, चिरस्मरणीय, चिरनिद्रा।
बहुत
तत्
तल्लीन, तन्मय, तद्धित, तदनन्तर, तत्काल, तत्क्षण, तत्पश्चात्, तत्सम, तत्कालीन, तदुपरान्त, तत्पर।
उस समय
तिरस्/तिरः
तिरस्कार, तिरस्कृत, तिरोभाव, तिरोहित, तिरोधान।
हीन, बुरा
प्राक्
प्राक्कथन, प्राक्कलन, प्रागैतिहासिक, प्राग्वैदिक, प्राक्तन, प्राक्कृत।
पहले
नकुल, नपुंसक, नास्तिक, नग।
अभाव
प्रातः
प्रातःकाल, प्रातःवन्दना, प्रातःस्मरणीय।
सुबह
प्रादुर्
प्रादुर्भाव, प्रादुर्भूत।
प्रकट
पुनर्/पुनः
पुनर्जन्म, पुनरागमन, पुनरुदय, पुनर्विवाह, पुनर्मिलन, पुनर्विचार, पुनरुद्धार, पुनर्वास, पुनर्मूल्यांकन, पुनरीक्षण, पुनरुत्थान, पुनर्निर्माण।
फिर
पुरा
पुरातन, पुरातत्त्व, पुरापथ, पुराण, पुरावशेष, पुराचीन।
प्राचीन
पुरः
पुरोहित, पुरोधा, पुरोगामी।

पुरस्
पुरस्कार, पुरश्चरण, पुरस्कृत।
आगे
पूर्व
पूर्वज, पूर्वाग्रह, पूर्वाद्ध, पूर्वाह्न, पूर्वानुमान, पूर्वनिश्चित, पूर्वाभिमुखी, पूर्वापेक्षा, पूर्वोक्त।
पहले
बहिर्/बहिः
बहिरागत, बहिर्जात, बहिर्भाव, बहिरंग, बहिर्द्वन्द्व, बहिर्मुखी, बहिर्गमन।
बाहर
बहिस्/बहिः
बहिष्कार, बहिष्कृत।
बाहर
सजल, सपत्नीक, सहर्ष, सपरिवार, सादर, सकुशल, सहित, सोद्देश्य।
सहित
सत्
सत्कर्म, सत्कार, सद्गति, सज्जन, सत्धर्म, सत्संग, सत्कार्य, सच्चरित्र।
सम्मान
स्व
स्वनाम, स्वजाति, स्वशासन, स्वाभिमान, स्वतंत्र, स्वदेश, स्वराज्य, स्वाधीन, स्वधर्म, स्वभाव, स्वार्थ, स्वहित, स्वजन, स्वेच्छा।
अपना
स्वयं
स्वयंभू, स्वयंवर, स्वयंसेवक, स्वयंपाणि, स्वयंसिद्ध।
अपने आप
सह
सहाध्यायी, सहपाठी, सहकर्मी, सहोदर, सहयोगी, सहचर, सहयोग, सहकार, सहयात्री, सहानुभूति।
साथ


कुछ अन्य शब्द जो उपसर्ग की तरह प्रयुक्त होते हैं –

अद्य
अद्यतन, अद्यावधि।
आवा
आवागमन, आवाजाही।
उद्
उद्गम, उद्गार।
कत्
कदम्ब, कदाचार, कदर्थ, कदश्व, कदाकार।
काम
कामयाब, कामदेव, कामधेनु, कामशास्त्र, कामांध, कामाक्षी, कामाख्या, कामाग्नि, कामातुर, कामायनी, कामोन्माद।
बर
बरदाश्त, बरबाद, बरकरार, बरख्वास्त।
भू
भूगोल, भूधर, भूचर, भूतल, भूकम्प, भूगर्भ, भूदेव, भूपति, भूमंडल, भूमध्यसागर, भूख, भूखा, भूस्वामी, भूपालक।
स्वी
स्वीकार्य, स्वीकार, स्वीकृत।
मंद
मंदबुद्धि, मंदगति, मंदाग्नि, मंदभाग्य।
मत
मतदान, मतपत्र, मतदाता, मतवाला, मतगणना, मतसंग्रह, मतभेद, मताधिकार, मतावलम्बी।
मद
मदमाता, मदमस्त, मदकारी, मदमत्त।
मधु
मधुकर, मधुमक्खी, मधुसूदन, मधुबन, मधुबाला, मधुमेह, मधुशाला, मधुस्वर।
मन
मनचला, मनचाहा, मनमोहन, मनभाया, मनहर, मनभावन, मनगढ़ंत, मनमुटाव, मनमौजी, मनमानी, मनसब।
मरुभूमि, मरुस्थल, मरुप्रदेश, मरुधर।
महा
महाभियोग, महाभारत, महायज्ञ, महायान, महारथी, महाराज, महाराष्ट्र, महासागर, महामंत्री, महाप्रयाण, महाकाल, महावीर।
मान
मानचित्र, मानदंड, मानहानि, मानदेय, मानसून, मानसरोवर।
मित
मितभाषी, मितव्यय, मितव्ययी, मिताहार।
मुँह
मुँहफट, मुँहबोला, मुँहमाँगा, मुँहदिखाई, मुँहतोड़।
मूल
मूलभूत, मूलधन, मूलमँत्र, मूलग्रन्थ, मूलबंध।
यथा
यथाशक्ति, यथासंभव, यथासमय, यथावधि, यथाशीघ्र, यथास्थान, यथास्थिति।
रंग
रंगमंच, रंगशाला, रंगरूप, रंगढंग, रंगरेज, रंगरूट, रंगरसिया।
रक्त
रक्ततुण्ड, रक्तवर्ण, रक्तस्राव, रक्तकंठ।
रफू
रफूचक्कर, रफूगर।
लेखा
लेखाकार, लेखाकर्म, लेखापाल, लेखाचित्र, लेखांकन।
लोक
लोकगीत, लोककथा, लोकाचार, लोकनाथ, लोकपाल, लोकायुक्त, लोकहित, लोकतंत्र।
वज्र
वज्रपाणि, वज्रदंत, वज्रांग, वज्रासन, वज्रायुध।
वर्ग
वर्गमूल, वर्गफल, वर्गाकार।
सार्व
सार्वजनिक, सार्वअन्तर, सार्वभौम, सार्वकालिक, सार्वदेशिक।


          

Popular Posts